logo

गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, दुबई भागने से पहले पुलिस ने दबोचा!

गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, दुबई भागने से पहले पुलिस ने दबोचा!

द फॉलोअप डेस्क, रांची:
वासेपुर के चर्चित गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बंटी खान विदेश भागने की तैयारी में था और दुबई जाने के लिए कोलकाता से फ्लाइट पकड़ने वाला था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया। जानकारी के मुताबिक, धनबाद पुलिस को बंटी खान के कोलकाता में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की और उसे दबोच लिया।

बंटी खान के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज 
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक से ज्यादा पासपोर्ट और वीजा बरामद होने की बात सामने आई है। इनमें वैध दस्तावेजों के साथ कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज भी शामिल हैं। बंटी खान पर हत्या, रंगदारी, हथियार कानून और आपराधिक साजिश जैसे कई गंभीर आरोपों से जुड़े मामले दर्ज बताए जाते हैं।

इससे पहले भी प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक आरोपी को कोलकाता एयरपोर्ट से विदेश भागने की कोशिश के दौरान पकड़ा जा चुका है। अब पुलिस बंटी खान को ट्रांजिट रिमांड पर धनबाद लाने की तैयारी में है। पूछताछ में गिरोह के नेटवर्क और कथित वित्तीय गतिविधियों से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।


 

Tags - DhanbadNews PrinceKhan BuntyKhan JharkhandNews BreakingNews