logo

पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, अधिकारियों ने ये बताया कारण

INDIGO1.jpg

पटना 

पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी इंडिगो की फ्लाइट की वापस पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी है। इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी के कारण इसकी इमरजैंसी लैंडिंग करायी गयी है। लैंडिंग के बाद इसकी जांच की जा रही है। कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि इमरजैंसी लैंडिंग से यात्री दहशत में हैं। विमान अब कब उड़ान भरेगा, इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है। मिली खबर में, यात्रियों को प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया है। 


खबर अपडेट की जा रही है...