बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में 31 दिसंबर रविवार को चाईबासा में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी गण की बैठक राखी गई है।
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को होटवार जेल (बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा) से धमकी भरे फोन कॉल को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है.
मुख्यमंत्री को ईडी द्वारा किये गए सातवें समन को बीजेपी ने सम्मान बताया है। दरअसल, जमीन घोटाला मामला में ईडी ने हेमंत सोरेन को सातवीं बार समन भेजा है।
गैंगस्टर दाउद इब्राहिम की संपत्तियों को महाराष्ट्र की BJP सरकार ने नीलाम करने का फैसला किया है। दाउद की रत्नागिरी और मुंबई की संपत्तियों को नीलाम करने का निर्णय हुआ है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने रविवार को आईएनडीआईए गठबंधन और हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशना साधा। गठबंधन
शीतकालीन सत्र का चौथा दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित हो गया. मात्र 16 मिनट ही सदन चल सका. विधायकों के निलंबन वापसी के मुद्दे पर भाजपा विधायक हंगामा करते रहे. स्पीकर रबिन्द्र नाथ महतो के बार बार समझाने पर भी यह चलते रहा.
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सूचना के माध्यम से अमित मंडल ने स्पीकर रबींद्र नाथ महतो से विधायकों का निलंबन वापस करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदय वो युवाओं की बात कर रहे थे।
शीतकालीन सत्र से निलंबित तीनों बीजेपी विधायक धरना पर बैठे। हाथ में नियोजन नीति लागू करने की तख्तियां लिए भानुप्रताप शाही, जेपी पटेल और बिरंचि नारायण विधानसभा परिसर में बैठे हैं।
शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भाजपा विधायकों का धरना प्रदर्शन जारी है। युवाओं के रोजगार को लेकर विपक्ष मुखर है। सदन के बाहर बीजेपी विधायक भ्रष्टाचार, शासन व्यवस्था, बरोजगारी जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विधायक हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
हेमंत सरकार के खिलाफ 21 दिसंबर को बीजेपी सभी जिलों में आक्रोश प्रदर्शन करेगी। इसकी सूचना बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दी।
झारखंड सरकार की नाकामियों की शिकायत लेकर बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांड और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने की।
विधानसभा में हंगामा करने के आरोप में आज बीजेपी के तीन विधायकों को निलंबित कर दिया गया। इनमें भानुप्रताप शाही, बिरंची नारायण और जेपी पटेल के नाम हैं।