logo

BJP नेता रवि प्रकाश टुन्ना ने रांची सीट चुनाव लड़ने की घोषणा की, शीर्ष नेताओं को बताया ये कारण 

www.jpg

रांची 

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, रवि प्रकाश टुन्ना ने घोषणा की है कि वे रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगें। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं को संबोधित करते हुए ये घोषणा की है। टुन्ना ने कहा है कि रांची विधानसभा सीट जनता की आशा, आकांक्षा उम्मीदों से जनता दो दशक से भी ज्यादा समय से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार के सिर पर जीत का सेहरा बांधती आयी है। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में भी रांची विधानसभा सीट की नुमांइदगी और उम्मीदवार का चयन कर्मठ और ईमानदार व समर्पित बीजेपी कार्यकर्ता के बीच से होना चाहिए।


कहा, ऐसा नहीं होने पर विश्व के सबसे बडे राजनीतिक संगठन के लिए समर्पित यहां के कार्यकर्ताओं मनोबल बुरी तरह गिरेगा जो पार्टी हित के लिए अच्छा संकेत नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए अनथक परिश्रम और जिम्मेदार पदों का कार्यभार बखूबी निर्वहन करते आए राजनीतिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश टुन्ना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रांची विधानसभा सीट से कर्मठ और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को पार्टी आलाकमान द्वारा टिकटार्थी बनाने की मांग की गयी है। उन्होंने कहा है कि यह वक्त की जरूरत है और तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोभाव भी। रवि प्रकाश टुन्ना ने ऐसा नहीं होने और बाहरी उम्मीदवार को पार्टी प्रत्याशी बनाने की अटकलों पर निराशा जाहिर करते हुऐ रांची विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।


उन्होंने कहा कि रांची विधानसभा सीट से लम्बे समय तक जीत का परचम लहराते रहे पार्टी उम्मीदवार यहां के मतदाताओं के हर सुख दुख में शरीक रहे और विकास की गंगा इस विधानसभा क्षेत्र में बहती रही। इसका प्रतिसाद उन्हें जीत के रूप में मिलता रहा है। इस पर कुठाराघात असहनीय और विवेकशून्यता को दर्शाता है। अतः पार्टी के अनुशासन प्रिय कार्यकर्ता होने के बावजूद उन्हें स्वयं को रांची विधानसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में खड़े होने का कठोर निर्णय लेना पडा है।


 

Tags - BJP election Ranchi seat Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News