वैभव सूर्यवंशी के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू की चर्चा लगातार हो रही है। आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में वैभव को पदार्पण का मौका नहीं मिला। अब इंग्लैंड सीरीज में भी यही सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह दी जाएगी।
सीनियर भारतीय क्रिेकट टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने जा रहे वैभव सूर्यवंशी को बीसीसीआई ने जर्सी नंबर-3 अलॉट किया है।
श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। यदि 29वें गेंद में छक्का लग जाता तो वैभव सूर्यवंशी लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाते।
15 वर्षीय भारतीय क्रिकेट इंडिया A की ओर से खेलते हुए श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़ गए। यहां भिड़ गए का आशय केवल स्लेजिंग या बहस से नहीं है, वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकन प्लेयर्स के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने महज 15 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। डेल स्टेन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अपने करियर के आखिरी तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी ज्यादा बड़े खिलाड़ी बन जाएंगे।
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने शतक लगाया है। उन्होंने एक प्रैक्टिस मैच में महज 87 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली। इस शतकीय पारी में आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 20 चौके और 1 छक्का लगाया। यह एक वनडे प्रैक्टिस मुकाबला था।
वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी का एक बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल है। संजीव एक इंटरव्यू में कहते नजर आ रहे हैं कि वैभव अभी सचिन, डॉन ब्रेडमैन, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों के पैरों की धूल बराबर भी नहीं है।
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स की टीम की हार से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दिल टूट गया।
आईपीएल के पिछले सीजन में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे ही सीजन में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है।
ओडिशा के रहने वाले मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की कलाकृति बनाई है। पुरी बीच पर बनी इस कलाकृति में वैभव सूर्यवंशी की प्रतिमा के साथ कैप्शन में लिखा है ए ट्रुली हिस्टॉरिक एंड इंस्पायरिंग नॉक।
इंडियन प्रीमियर लीग-2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सूर्यवंशी अब आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।