BY Raj Gupta Sep 24, 2026
बंगाल की खाड़ी में बने अति गहरे निम्न दबाव के असर से रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम बदला है। 24 घंटों में रांची में 57.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।