रांची JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी और CBI जांच की मांग को लेकर छात्र आंदोलन के समर्थन में JLKM विधायक जयराम महतो 24 घंटे के निर्जला उपवास पर बैठे।
रांची में झारखंड आदिवासी महोत्सव के मद्देनजर जेल चौक से बापू वाटिका तक रूट डायवर्ट और वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जानें शहर के नए ट्रैफिक रूट और पार्किंग स्थल।
रांची नगर निगम राजधानी को हरा-भरा बनाने के लिए लगाए लाखों पौधे
छात्र आंदोलन के बीच अब अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आने लगी हैं। आमरण अनशन पर बैठे पलामू निवासी छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रांची के अनुमंडल दंडाधिकारी सदर की अदालत ने पूजा कुमारी बनाम संजय चतुर्वेदी मामले की सुनवाई के दौरान रांची सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले और जिला बार एसोसिएशन से जुड़े 15 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किया है।
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान छात्रों के प्रदर्शन और घेराव आंदोलन के मद्देनजर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में 1,000 से अधिक जवान, 6 IPS अफसर और CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
रांची के राहे में जारागोड़ा चट्टान के पास अज्ञात युवक का शव बरामद। गले पर धारदार हथियार के निशान, दाहिने हाथ पर 'KM' लिखा है। पुलिस हत्या की जांच में जुटी।
रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने निजाम नगर स्थित मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उनके शीशे चकनाचूर कर दिए।
राजधानी रांची से 16 वर्षीय किशोरी प्रीति कुजूर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, प्रीति सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे रातू थाना क्षेत्र के ललित नगर, कांठीटाड़ स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल स
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में रविवार सुबह एक बुजुर्ग का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हटिया संडे मार्केट निवासी और एचईसी के सेवानिवृत्त कर्मी योगेंद्र प्रसाद (85) के रूप में हुई है।
राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित हटिया (धुर्वा) डैम से रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई
रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन (RKS) के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे देर रात पूरा हुआ। आईटी को सामान्य जांच में बड़ी वित्तीय गड़बड़ी नहीं मिली, हालांकि कुछ अनियमताओं पर 10-15 करोड़ का इंपोज संभव है।