logo

रांची के रिंग रोड पर पेट्रोल पंप के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

रांची के रिंग रोड पर पेट्रोल पंप के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
रांची के कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर विशाल हॉस्पिटल के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बदमाशों ने अचानक पेट्रोल पंप के सामने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की जानकारी मिलते ही कांके थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

Tags - Ranchi Firing Incident Kanke Police Station Vishal Hospital Ranchi Ring Road Firing