द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
रांची में क्रिकेट मैच देखने गए चतरा जिले के रहने वाले धनंजय कुमार की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। धनंजय फिलहाल रांची के हरमू इलाके में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने आवेदन देकर धुर्वा पुलिस को बताया कि वह मैच देखने के लिए अपने घर से शाम करीब 4 बजे निकले थे। इसके बाद लगभग 4:30 बजे उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल प्रभात तारा मैदान में RV कंस्ट्रक्शन की ओर से की गई पार्किंग व्यवस्था में खड़ी की और मैच देखने चले गए।

पार्किंग में वापस लौटने पर नहीं मिली बाइक
धनंजय कुमार के अनुसार, मैच देखने के बाद जब वह अपनी मोटरसाइकिल लेने पार्किंग में पहुंचे, तो वहां उनकी गाड़ी नहीं मिली। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है। पुलिस से बाइक की तलाश करने और मामले की जांच करने का अनुरोध किया गया है।