बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक दल से जुड़े नेता मिथिलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए होटल मालिक समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जमशेदपुर के कदमा थानाक्षेत्र में एक 9 वर्षीय छात्रा के साथ ऑटो चालक द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) झारखण्ड, के. रवि कुमार ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जामताड़ा एवं नाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
बोकारो के बालीडीह थानाक्षेत्र के गोस्वामी टोला के समीप NH-23 पर मंगलवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे सड़क हादसे में IRCTC बेस किचन के मैनेजर अरविंद वर्मा (45) की मौत हो गई।
14वीं JPSC पीटी परीक्षा में गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार परीक्षा एजेंसी TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज की पत्नी और सगे भाई को CID ने गिरफ्तार किया है।
सरायकेला-खरसावां के खरसावां प्रखंड के संतारी गांव में मंगलवार तड़के सर्पदंश से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर में सो रहे थे, इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उन्हें डस लिया।
भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड की जांच एजेंसियों को हटा देना चाहिए क्या?
रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच पलामू के सांसद बीडी राम ने कहा कि सरकार को भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच से परहेज क्यों है?
JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में सुधार की मागं को लेकर जारी आंदोलन के बीच सरकार ने JSSC-CGL समेत TDPL द्वारा आयोजित कराई गई सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इससे JSSC-CGL में चयनित अभ्यर्थी आक्रोशित हैं और प्रोजेक्ट भवन के पास भारी बारिश के बीच विरोध
बहुप्रतीक्षित हर हर महादेव संघ भजन संध्या का पावन अवसर एक बार फिर आ गया है। चलो कांवरिया बाबा धाम की तरह "आओ भक्तों कालीमाटी में बिताएं बाबा नाम की शाम" के भावपूर्ण अनुरोध के साथ सावन महीने के अंतिम सोमवार की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है।
जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार दोपहर टेल्को थानाक्षेत्र के नीलडीह ग्वाला बस्ती स्थित रामाधीन बागान के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने न्यूवोको सीमेंट प्लांट के कर्मचारी को चापड़ की नोक पर लूट लिया।
JPSC की तात्कालीन सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के पीए बीएन राम को गिरफ्तार किया है। बीएन राम पर आरोप है कि उन्होंने JPSC सिविल सेवा परीक्षा में इंटरव्यू मैनेज करने के नाम पर अभ्यर्थियों से 40 लाख रुपये की वसूली की।