logo

जमशेदपुर में सगे भाई की चाकू घोंपकर हत्या, शरीर पर 8 घाव मिले; मातम

जमशेदपुर में सगे भाई की चाकू घोंपकर हत्या, शरीर पर 8 घाव मिले; मातम

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

जमशेदपुर में युवक ने सगे भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात, कदमा थानाक्षेत्र अंतर्गत रामजनम नगर की है। मृतक की पहचान सन्नी बिरूवा के रूप में हुई है, जबकि हत्यारोपी का नाम गणेश बिरूवा है। चिकित्सकों का कहना है कि सन्नी के शरीर में चाकू के 8 घाव मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई थी। पहले दोनों में मारपीट हुई और इसी दौरान गणेश ने सन्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गणेश द्वारा चाकू से किए गये ताबड़तोड़ वार की वजह से सन्नी का काफी खून बग गया और उसने दम तोड़ दिया। 

टाटा मुख्य अस्पताल में मृत घोषित
बताया जाता है कि हमले के बाद सन्नी को परिजन तत्काल स्थानीय लोगों की सहायता से टाटा मुख्य अस्पताल ले गए, लेकिन इमरजेंसी में  जांच के पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच में जुटी है। यह कहना मुश्किल है कि उनके बीच  किस बात पर विवाद हुआ कि हत्या की नौबत आ गई। 

शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा
पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सगे भाई की हत्या को लेकर रामजनम नगर में सनसनी फैल गई। पड़ोसी और स्थानीय लोग दहशत में हैं। 

Tags - Jharkhand NewsJharkhand News UpdateCrime NewsMurderJharkhand Crime News