चाईबासा:
Jharkhand News: चाईबासा (Chaibasa) के नोवामुंडी में युवक की पत्थर से सिर कूचकर हत्या (Murder in Chaibasa) कर दी गई। वारदात नोवामुंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत दुर्गा साई टोला की है जहां अज्ञात हमलावरों ने सुखो दास (Sukho Das Killed) को मार डाला। बताया जाता है कि 17-18 अक्टूबर की दरम्यानी रात अंधेरे और सन्नाटे फायदा उठाकर सुखो दास की घेरकर हत्या कर दी। अगली सुबह लोगों ने सुखो दास की खून से लथपथ लाश देखी। सुखो दास की हत्या से पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
नोवामुंडी पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भिजवा दिया है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाकर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आपसी रंजिश का मामला है या लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी से ही हमलावरों का सच सामने आयेगा।