पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मिनी कॉल सेंटर की आड़ में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया करता था।
जामताड़ा में जिला प्रशासन द्वारा खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
झारखंड में आप ऑनलाइन भी बालू मंगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऐप के जरिए ऑर्डर करना होगा।
झारखंड में कई जगहों पर मौसम आज साफ हो गया है। राजधानी रांची में सुबह से धूप खिली है। हालांकि कई जगहों पर मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।
पेयजल समस्या के निदान के लिए राज्य की 4351 ग्राम पंचायतों में 10-10 चापाकल लगाए जाएंगे। कुल 43510 चापाकल लगेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि वर्ष 2022 में 90 और 2023 में 97 नक्सली घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं।
नई दिल्ली में वामपंथ उग्रवाद पर आयोजित चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ जारी अभियान और उसकी प्रगति की जानकारी दी।
नई दिल्ली में वामपंथ उग्रवाद पर आयोजित चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ जारी अभियान और उसकी प्रगति की जानकारी दी।
पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर में एक बिन ब्याही मां की कोख में पल रहे बच्चे की गर्भावस्था में ही 50 हजार रुपये में सौदा कर लिए जाने का मामला सामने आया था। प्रसव के बाद उचित इलाज नहीं मिलने पर माँ की 24 घंटे के अन्दर मौत भी हो गई।
झारखंड में मालवाहक वाहनों के परमिट शुल्क में बढ़ोतरी के बाद परिवहन महंगा हो गया है। प्रदेश में सवारी बस से लेकर कैब-टैक्सी तक चलाना महंगा होगा।
रांची के तांत्रिक ने बिहार के जमुई जिला निवासी एक दंपति को झांसा देकर उसके 10 माह के बच्चे को 50 हजार रुपये में बेच दिया।
झारखंड में 26001 पदों पर सहायक आचार्यों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड हाईकोर्ट ने नियुक्ति विज्ञापन पर लगी रोक हटा ली है।