logo

झारखंड में गर्मी की दस्तक, 30 डिग्री तक पहुंचा दिन का पारा; विदा हुआ विंटर

temp.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में अब ठंड का असर कम होने लगा है. गर्मी ने दस्तक दें दी है। राज्य का अधिकतम पारा 35.0 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी समेत राज्य के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री को पार कर चुका है। रांची का अधिकतम 30.1 और मेदिनीनगर का 33.1 डिग्री दर्ज किया गया है। 


23 फरवरी को बारिश के आसार 
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी भागों में बुधवार और गुरुवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 23 फरवरी को राजधानी समेत पूर्वी सिंहभूम में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन बदलाव के बावजूद मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। केवल न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। 


बारिश के बावजूद तापमान में कोई बदलाव नहीं
बारिश होने के बावजूद अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौजूदा समय में राज्य के विभिन्न जिलों का न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री और अधिकतम सामान्य से दो डिग्री अधिक चल रहा है। इससे दिन का मौसम अपेक्षाकृत गर्म है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी समेत राज्य के कोल्हान जिलों में 23 फरवरी को बादल छा सकते हैं।

फॉलोअप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंः-  https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn