logo

बजट सत्र शुरू होने से पहले इन विभूतियों को दी गई श्रद्धांजलि

नम.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
विधानसभा बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। सत्र शुरू होने से पहले शोक प्रस्ताव पढ़ा गया। जिसमें कहा गया कि विगत् सत्र से अब तक की अवधि में हमारे बीच से कई राजनेता, कलाकार और आम महथा, ब्रह्मानंद मंडल, गुणानंद नागरिक गुजर गये। इनमें से चंद्रिका झा, सरयुग मंडल, फली एस नरीमन, आचार्य विद्यासागर महाराज, डॉ प्रभा अत्रे, उस्ताद राशिद खान और अमीन सयानी आदि प्रमुख है।

4 जनवरी 2010 से 25 अगस्त, 2014 तक जमुआ विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व माननीय सदस्य चंद्रिका महथा का दिनांक 28 जनवरी, 2024 को निधन हो गया। स्व० महथा सरल व्यक्तित्व के लिए काफी लोकप्रिय थे। हमने अपना जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया है जिसकी भरपाई राजनीतिक जगत में कर पाना असंभव है। हमें उनके निधन से मर्मान्तक पीड़ा की अनुभूति हुई है।

बिहार के मुंगेर से वर्ष सदस्य के 1991, 1996 तथा 1999 रूप में निर्वाचित ब्रह्मानंद मंडल में का लोकसभा दिनांक-30 जनवरी, 2024 को निधन हो गया। स्व० मंडल की पहचान मृदुभाषी और सरल व्यक्ति के रूप में थी। हम उनके निधन से दुखी

बिहार विधान सभा के पूर्व सदस्य जिणानंद झा का निधन दिनांक-30 जनवरी, 2024 को हो गया। स्व० झा ने मधुबनी जिला के बाबूबरही विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का वर्ष 1985 में प्रतिनिधित्व किया था। हम उनके निधन से आहत है।

बिहार विधान सभा के पूर्व सदस्य सरयुग मंडल का दिनांक 31 जनवरी, 2024 को निधन को हो गया। स्व० मंडल बिहार के पूर्णिया जिला के रूपौली विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का वर्ष 1990 में प्रतिनिधित्व किया था। हम उनके निधन से मर्माहत हैं।

कानून जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले न्यायविद फली एस नरीमन का दिनांक 21 फरवरी, 2024 को निधन हो गया। दशकों तक वकीलों के लिए मार्गदर्शक रहे स्व० नरीमन को वर्ष 1991 में पदमभूषण तथा वर्ष 2007 में पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था। हम उनके निधन से आहत है।