मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दोपहर 1 बजे से सीएम आवास में ईडी अधिकारी पूछताछ करेंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री आवास में सत्तारूढ़ दल के विधायकों के पहुंचने के सिलसिला शुरू हो गया है। राज्यसभा महुआ माजी,ईचागढ़ के विधायक सविता महतो,मंत्री हफीजुल हसन पहुंच गए हैं।
रांची जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जारी ईडी की कार्रवाई से उपजे सियासी संकट के मद्देनजर महागठबंधन सरकार ने प्लान-बी तैयार कर लिया है।
बैठक में सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी नजर आई। जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कल्पना सोरेन राज्य की अगली मुख्यमंत्री हो सकती हैं।
शाम 7 बजे होगी सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे अगुवाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कथित तौर पर 40 घंटे तक लापता होने की जांच को लेकर झारखंड़ हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर जांच की मांग की है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची पहुंच गये हैं। लापता होने की अटकलों पर पहली बार उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं कहां जाऊंगा। मैं तो आपके दिल में हूं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची पहुंच चुके हैं। तकरीबन 30 घंटे से लापता होने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री मंगलवार को दोपहर तकरीबन 1 बजे रांची पहुंचे।
सर्किट हाउस से निकल कर सत्ताधारी दल के विधायक सीएम आवास की ओर गए हैं। हालांकि कांग्रेस विधायक अभी भी सर्किट हाउस में ही है जहां उनकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बैठक जारी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची पहुंच गए हैं। वह सर्किट हाउस में सत्ताधारी विधायकों की बैठक को संबोधित करेंगे। गौरतलब है पिछले 30 घंटे से लापता होने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री आज दोपहर रांची पहुंचे।
JMM के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने राज्य की जनता से निश्चिंत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बाल भी बांका नहीं होगा।
JMM के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने राज्य की जनता से निश्चिंत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बाल भी बांका नहीं होगा। विधायकों को सर्किट हाउस बुलाना यह रणनीति का एक हिस्सा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रांची के अरगोड़ा थाने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार दोपहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अरगोड़ा थाना पहुंचे और मिसिंग कम्प्लेंट लिखाई।