सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ‘मन की बात’ में छात्रों से तनाव नहीं लेने और सरकार के साथ होने की बात कहते थे, लेकिन अब उन्हें यह कहना चाहिए कि उनके मंत्री ने छात्रों के साथ धोखा किया है और विद्यार्थियों ने सरकार की आंखें खोलने का काम किया
रांची का मारवाड़ी कॉलेज रांची अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्वायत्त (ऑटोनॉमस) व्यवस्था से बाहर हो जाएगा। करीब 17 वर्षों तक ऑटोनॉमस संस्थान के रूप में संचालित होने के बाद कॉलेज अब फिर से रांची युनिवर्सिटी की पारंपरिक शैक्षणिक व्यवस्था के तहत संचालित होगा।
आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में संत जेवियर स्कूल, रांची के छात्र निरमित सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। कांके रोड निवासी निरमित ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह शानदार सफलता प्राप्त की।
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में इस वर्ष भी गोल इंस्टीट्यूट के प्री-फाउंडेशन कोर्स के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
बिहार सरकार ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य के 71,297 प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को अब वार्षिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पांच श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा।
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेटे ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद खबर की पुष्टि की, जबकि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी ट्वीट कर शोक व्य
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया है। इसकी जानकारी उनके बेटे ने सोशल मीडिया के जरिये दी है।
बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। राज्य में अब जितने भी सरकारी स्कूलों का निर्माण होगा, उसे एक एजेंसी द्वारा किया जाएगा।
बिहार में लंबे समय से ट्रांसफर-पोस्टिंग की राह देख रहे शिक्षकों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने अब नई गाइडलाइन जारी कर दी है।
बिहार में शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्राओं और छात्रों के लिए स्कूल ड्रेस का रंग निर्धारित कर दिया है। इसे लेकर विभाग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किया है।
टेट पास सहायक शिक्षकों से आज शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने वार्ता की और उनको एक सप्ताह बाद फिर से बातचीत के लिए बुलाया।
शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम और पारा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बुधवार को वार्ता होगी। वेतनमान के समतुल्य मानदेय और ईपीएफ पर सरकार फैसला ले सकती है।