logo

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली में निधन, कल शनिवार को रांची लाया जाएगा पार्थिव शरीर

ramdas098.jpg

रांची
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेटे ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद खबर की पुष्टि की, जबकि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली से कल सुबह 7 बजे फ्लाइट द्वारा उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट लाया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पर सुबह 9 बजे पहुंचेगा। यहां से उन्हें उनके सरकारी आवास और फिर विधानसभा क्षेत्र घाटशिला ले जाया जाएगा। मंत्री सोरेन के निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

Tags - Education Minister  Ramdas Soren  died Delhi