logo

कठिन हालातों के बीच निरमित सिंह की शानदार सफलता, ICSE बोर्ड में 96.8% अंक

तोोत21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में संत जेवियर स्कूल, रांची के छात्र निरमित सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। कांके रोड निवासी निरमित ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह शानदार सफलता प्राप्त की। पारिवारिक चुनौतियों और घर बदलने जैसी परिस्थितियों के बीच भी उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखा, जो उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।


बिना ट्यूशन के हासिल की सफलता
निरमित की इस सफलता में उनकी माता रिंकी सिंह की अहम भूमिका रही, जिन्होंने बिना किसी ट्यूशन के खुद मार्गदर्शन कर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उनके पिता राम सिंह समाजसेवी और व्यवसायी हैं, जबकि वे रांची के पूर्व महापौर अशोक कुमार सिंह के पोते हैं। निरमित की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।

 

Tags - education news ICSE result student success topper story inspiration