बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के लकड़ी गोला में बम विस्फोट हुआ है। कलेक्टर सिंह नाम के व्यक्ति के घर के बाहर यह धमाका हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि घर का छज्जा, दरवाजा और घर के अंदर रखा टेबल क्षतिग्रस्त हो गया।
बोकारो जिले में महिला पुलिस की टीम ने मंगलवार को सेक्टर चार के एक घर में सालों से कैद महिला को छुड़ाया है। महिला की पहचान 35 वर्षीय अनिता मिश्रा के रूप में हुई है। अनिता के ससुराल वाले उसे एक छोटे से कमर में बंद कर सालों से प्रताड़ित कर रहे थे।
बोकारो से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बोकारो मॉल से एक महिला शापिंग कर बाहर निकली तो एक मनचला उसके पीछे पड़ गया।
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत बड़की सिधावारा पंचायत के मूरपा गांव में एक महिला ने खौफनाक कदम उठाया।
बोकारो स्टील सिटी के बीएसएल प्लांट में हादसा हुआ है। हॉट स्ट्रिप मिल में एक ऑयल ड्रम फटने से चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल के इंटेंसिव बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
बोकारो के कथारा ओपी थाना क्षेत्र के झिरकी रविदास टोला में सोमवार को दिनदहाड़े की गयी मनीष रविदास (25 वर्ष) की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है।
बोकारो में एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया गया है। पांच अपराधियों ने करीब एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की है।
बोकारो के चास थाना क्षेत्र की कुंवर सिंह कॉलोनी में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया है।
बोकारो जिला स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमाकला पंचायत के मुस्लिम टोला के दो बच्चे और पोडदाग एनएच 23 के एक बच्चे की लाश मिली है।
बोकारो के चास प्रखंड के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जाला गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। पथराव की घटना भी हुई। हालांकि, प्रशासन ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवा दिया है।