logo

सिंदूर की डिब्बी लेकर महिला का पीछा करने लगा युवक, जांच में सामने आई ये बात

ेगल्ही1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बोकारो से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बोकारो मॉल से एक महिला शापिंग कर बाहर निकली तो एक मनचला उसके पीछे पड़ गया। महिला के मॉल से निकलते ही युवक उसके पीछे-पीछे चलने लगा। वह लगातार महिला का पीछा करने लगा।  महिला को मैडम-मैडम कहकर संबोधित करने लगा। महिला युवक को नजरअंदाज कर आगे बढ़ रही थी। तभी युवक उसे दौड़ाने लगा। इसके बाद महिला के सामने आकर उसने अपनी जेब से एक सिंदूर की डिब्बी निकाली और महिला की मांग भरने की कोशिश करने लगा। 


महिला जोर से चीखने लगी। उसने युवक को धक्का दिया जिससे कि वह गिर गया। यह देखकर बोकारो मॉल के पास मौजूद भीड़ ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी। फिर स्थानीय सिटी पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया गया। जांच में यह बात सामने आई की उसकी पत्नी उसे छोड़कर कहीं भाग गई। इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Tags - Bokaro News Bokaro Latest News Bokaro News Bokaro Hindi News Jharkhand Bokaro