logo

बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर आग की चपेट में आए

बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर आग की चपेट में आए

द फॉलोअप डेस्कः 
बोकारो स्टील सिटी के बीएसएल प्लांट में हादसा हुआ है। हॉट स्ट्रिप मिल में एक ऑयल ड्रम फटने से चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल के इंटेंसिव बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक ऑयल ड्रम में आग लगने से बगल में गुजर रहे कर्मी इसकी चपेट में आ गये।  जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना बुधवार को हॉट स्ट्रिप मिल के आरओटी सेक्शन में घटित हुई। बीएसएल के एक्टिंग चीफ ऑफ कम्युनिकेशन डी के सिंह ने बताया कि हादसे में घायल दो कर्मियों, रजाक अंसारी और विजय ठाकुर का बीजीएच के बर्न यूनिट में उपचार चल रहा है।