logo

मासूम को गोद में लिए ससुराल के चौखट पर बैठी रही महिला, खुला नहीं दरवाजा; 10 लाख दहेज पाने के बाद अब मांग रहे कार

ेोेह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बोकारो के चास थाना क्षेत्र की कुंवर सिंह कॉलोनी में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया है। महिला का एक मासूम बच्चा भी है। विवाहिता का नाम प्रियंका कुमारी है। जो अपने मासूम बच्चे को लेकर घर का दरवाजा खटखटाती रही पर ससुराल वालों का दिल नहीं पसीजा। आखिरकार महिला बच्चे को गोद में लेकर दरवाजे के पास ही धरने पर बैठ गई।

 
दहेज में मांग रहे कार
प्रियंका कुमारी की शादी बबलू सिंह के साथ 2022 में हुई थी। पिता ने बाकायदा 10 लाख रुपए दहेज देकर प्रियंका की शादी की थी। प्रियंका ने बताया कि इसके बावजूद पति, ससुर व परिवार के अन्य लोग दहेज के लिए उसे परेशान करते हैं।

प्रियंका प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली गई। आज जब वह वापस अपने ससुराल आई तो ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। पीड़िता की मां ममता देवी ने बताया कि 3 घंटे से हम लोग दरवाजे पर खड़े हैं, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बेटी की ससुराल वाले कार मांग कर रहे हैं, लेकिन वह देने में असमर्थ है।