logo

पलामू की खबरें

प्रेमी से शादी नहीं होने पर युवती ने की आत्महत्या, घरवालों ने दूसरी जगह तय कर दिया था रिश्ता

पलामू के उंटारी थाना क्षेत्र के बिंदुआ गांव में 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती का नाम प्रियंका था। प्रियंका ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

पलामू में जिला खनन टास्क फोर्स की ऑनलाइन बैठक, डीसी बोले- अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर करें कठोर कार्रवाई

पलामू जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम में टास्क फोर्स की अहम भूमिका है। सभी टीम भावना व आत्मविश्वास के साथ कार्ययोजना तैयार कर छापेमारी करें।

पलामू में एक थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, यह है पूरा मामला

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित होने वाले अधिकारियों में नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार, छत्तरपुर और पिपरा थाना में तैनात एक एक एएसआई शामिल हैं।

कुख्यात डॉन विकास तिवारी को रिमांड पर लेगी पलामू पुलिस, कोर्ट से मिली अनुमति

कुख्यात डॉन विकास तिवारी को पलामू पुलिस रिमांड पर लेगी। जिसके लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है। दरअसल दो महीने पहले पलामू में हुए गैंगवार में गैंगस्टर भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या हुई थी।

पलामू में रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे दो की मौत

पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास एक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार अपाची बाइक अनियंत्रित होकर दीवार टकरा गई।

पलामू में दो लड़कियों ने आपस में की शादी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

पलामू में दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली है। दोनों लड़कियां एक ही मोहल्ले में रहती हैं। दोनों में एक की उम्र 25 और दूसरे की उम्र 21 साल है।

49 दिनों बाद शादाब का शव सऊदी अरब से पैतृक आवास पहुंचा, मंत्री इरफान अंसारी ने की थी पहल

पलामू जिले रहने वाले शादाब हुसैन की 17 जनवरी को सऊदी अरब में मौत हो गई थी। करीब 49 दिनों बाद उनका शव पैतृक आवास पहुंचा है। शादाब मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के मुस्लिम नगर के रहने वाले थे।

पलामू में लगभग 12 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

पलामू एसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रेहला थाना अंतर्गत शुकबाजार स्टेशन रोड के आसपास नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। इस सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

ग्रामीणों के लिए रोजगार का नया अवसर, सूखे पत्तों से बनेगा ग्रीन कंपोस्ट

पेड़ों के सूखे पत्ते अब रोजगार का एक नया अवसर बन सकते हैं। आमतौर पर लोग इन पत्तों को जला देते हैं या फेंक देते हैं, लेकिन कुछ लोगों को पता है कि इनसे ग्रीन कंपोस्ट बनाया जा सकता है।

पलामू में अपराधियों ने हाइवा को किया आग के हवाले

पलामू में बदमाशों ने एक हाइवा को जला दिया। घटना नौडीहा बाजार थाना से 10 किलोमीटर दूर गुरुवार की रात को हुई। हाइवा स्टोन माइंस से निकले थे और इसी दौरान बीच रास्ते में यह घटना हुई।

कभी गाना सुनाकर नक्सलियों का करता था मनोरंजन, आज बन गया कुख्यात उग्रवादी; पलामू पुलिस ने उपेंद्र भुईयां को 652 गोलियों के साथ पकड़ा

पलामू पुलिस ने मनातू थाना क्षेत्र से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। उग्रवादी की पहचान उपेंद्र भुईयां के रूप में हुई है। वह टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य है। कई वारदातों में भी शामिल था।

सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत, शिवरात्रि का मेला देखकर लौट रहा था

रांची नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात एक सड़क हादसा हुआ। हाइवा की टक्कर से सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्णव कुमार के रूप में हुई है।

Load More