द फॉलोअप डेस्कः
कुख्यात डॉन विकास तिवारी को पलामू पुलिस रिमांड पर लेगी। जिसके लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है। दरअसल दो महीने पहले पलामू में हुए गैंगवार में गैंगस्टर भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या हुई थी। दोनों ही पांडेय गिरोह का संचालन करते थे। कोयलांचल के इलाके में वर्चस्व की लड़ाई में भरत और दीपक मारे गए थे। भरत के परिजनों ने कुख्यात डॉन विकास तिवारी समेत कई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। पलामू पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोयलांचल के दो चर्चित चेहरों को भी गिरफ्तार किया था।। अब पलामू पुलिस दोहरे हत्याकांड के नामजद आरोपी विकास तिवारी को रिमांड पर लेने वाली है। दरअसल पलामू पुलिस गैंगवार के मामले में एसआईटी का भी गठन किया है। एसआईटी इस मामले में अब तक रामगढ़, हजारीबाग, रांची समेत कई इलाकों में छापेमारी कर चुकी है।
