logo

सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत, शिवरात्रि का मेला देखकर लौट रहा था

सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत, शिवरात्रि का मेला देखकर लौट रहा था

द फॉलोअप डेस्कः
मेदिनीनगर-रांची नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात एक सड़क हादसा हुआ। हाइवा की टक्कर से सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्णव कुमार के रूप में हुई है। अर्णव अपने दोस्त के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी से सुआ कौड़िया गांव में महाशिवरात्रि का मेला देखने गया था। वापसी के दौरान जोरकट में हाइवा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में अर्णव की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। अर्णव नौवीं कक्षा में पढ़ता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।