logo

प्रेमी से शादी नहीं होने पर युवती ने की आत्महत्या, घरवालों ने दूसरी जगह तय कर दिया था रिश्ता

प्रेमी से शादी नहीं होने पर युवती ने की आत्महत्या, घरवालों ने दूसरी जगह तय कर दिया था रिश्ता

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू के उंटारी थाना क्षेत्र के बिंदुआ गांव में 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती का नाम प्रियंका था। प्रियंका ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटना शुक्रवार की है। युवती ने जब यह कदम उठाया उस दौरान वह घर पर अकेली थी। दरअसल प्रियंका अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। घटना के दिन वह अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। मां ने जब उसे प्रेमी से बात करते हुए देखा तो दोनों के बीच विवाद हुआ। मां ने प्रियंका को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद नाराज प्रियंका ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।