द फॉलोअप डेस्कः
पलामू में बदमाशों ने एक हाइवा को जला दिया। घटना नौडीहा बाजार थाना से 10 किलोमीटर दूर गुरुवार की रात को हुई। हाइवा स्टोन माइंस से निकले थे और इसी दौरान बीच रास्ते में यह घटना हुई। ड्राइवर के अनुसार, तीन बदमाश अपने साथ पेट्रोल लेकर आए थे। उनके पास हथियार भी था। घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर एसडीपीओ अवध यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है। ड्राइवर ने बताया कि घटना के समय स्टोन माइंस से चार हाइवा निकले थे। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कुहकुह में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सभी वाहनों को रोका। तीन हाइवा चालकों से पूछताछ कर उन्हें जाने दिया। चौथे हाइवा की जानकारी लेने के बाद उसमें आग लगा दी।
