रांची-झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 जुलाई को होगी। प्रोजेक्ट भवन में शाम चार बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी।
झारखंड में फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। तीन दिनों तक यानि 22 से लेकर 24 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की अध्यक्षता में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल 17 जुलाई को बड़कगांव विधानसभा क्षेत्र के महूदी में जिला प्रशासन और हिंदुओ के बीच हुई झड़प की घटना की जांच करने पहुंची थी।
झारखंड में मानसून सुस्त पड़ गया है। अब दो दिनों तक गर्मी सताएगाी। जुलाई आधा गुजर चुका है। तीन-चार दिनों में सावन भी प्रवेश कर जाएगा लेकिन अब तक झारखंड में जमकर बारिश नहीं हुई है।
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। 2 अगस्त तक यह सत्र चलेगा।
झारखंड में आज भी कई जगहों पर भारी बारिश होगी। वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में मानसून का टर्फ राजस्थान, उत्तर प्रदेश व बिहार होते हुए रांची से गुजर रहा है।
झारखंड में शहरी निकाय का चुनाव नहीं कराए जाने पर झारखंड हाईकोर्ट नाराज है। पूर्व पार्षद रोशनी खलखो की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार को दो सप्ताह में चुनाव पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, झारखंड में मानसून सक्रिय है। इसका असर दिख रहा है। शनिवार को 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
झारखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके संकेत मिलने शुरू हो गये हैं। दरअसल झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग सक्रिय हो चुका है।
झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद ही नगर निकाय चुनाव होगा इसकी संभावना बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण है ट्रिपल टेस्ट का ना होना।
झारखंड में इस बार निर्धारित समय से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। बहुत संभावना है कि 15 सिंतबर तक चुनाव की घोषणा कर दी जाए।
30 जुलाई, 2022 को झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायकों को हावड़ा जिला पुलिस ने पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका था और उनके वाहन की तलाशी के दौरान करीब 55 लाख रुपये नकद मिले थे।