logo

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बारिश

झारखंड में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बारिश

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में आज भी कई जगहों पर भारी बारिश होगी। वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में मानसून का टर्फ राजस्थान, उत्तर प्रदेश व बिहार होते हुए रांची से गुजर रहा है। बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों तक इसका असर रह सकता है। रांची समेत कई जगहों पर बारिश एवं वज्रपात का येलो अलर्ट मौसम केंद्र की ओर से जारी किया गया है। 


पूरे झारखंड में मॉनसून सोमवार से अगले पांच दिन तक फिर कमजोर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई तक कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी के ही आसार हैं। ऐसे में खरीफ फसल की खेती में जुटे किसानों को बिचड़ा लगाने में परेशानी हो सकती है। हालांकि 20 जुलाई से मॉनसून के फिर रफ्तार पकड़ सकता है। 

रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है, जो दक्षिण पूर्व की ओर बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले पांच दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची, चतरा, लोहरदगा और पाकुड़ समेत अन्य जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में कमी आई है।
 


संताल परगना के साहिबगंज में सबसे अधिक हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश साहिबगंज में हुई। साहिबगंज के बोरियो ब्लॉक में 95 मिमी के आसपास बारिश हुई. वहीं, हजारीबाग में 86, लातेहार में 71, बालूमाथ में 70 व रांची में करीब 20 मिमी के आसपास बारिश हुई। राजधानी में रविवार की दोपहर कई हिस्सों में दो घंटे से अधिक समय तक जबरदस्त बारिश हुई।

Tags - Jharkhand Weather Jharkhand Weather Rain in Jharkhand Rainy Season Thunderstorm in Jharkhand