logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड में सुस्त हुआ मानसून, 49 फीसदी तक कम हुई बारिश; दो दिन सताएगी गर्मी

वोीगेप91.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मानसून सुस्त पड़ गया है। अब दो दिनों तक गर्मी सताएगाी। जुलाई आधा गुजर चुका है। तीन-चार दिनों में सावन भी प्रवेश कर जाएगा लेकिन अब तक झारखंड में जमकर बारिश नहीं हुई है। एक जून से 18 जुलाई तक राज्य में 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन गया है, जो झारखंड को हल्का छूते हुए ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। वहीं, दूसरा साइक्लोनिक टर्फ जैसलमेर-गोपालपुर होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। यह भी झारखंड के बगल से गुजर रहा है, जिससे झारखंड के लगभग सभी जिलों में बादल छाये रहने तथा 20 से 23 जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। 


इधर नम हवा के साथ धूप की तपिश उमस भी बढ़ा सकती है। खासकर राज्य के उत्तरी भाग में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों के अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ऊपर चल रहा है। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, गुरुवार को मेदिनीनगर का अधिकतम 31.1 डिग्री रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।


आधे से भी कम बारिश हुई है अब तक राज्य में
मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से 18 जुलाई तक राज्य में सामान्य रूप से 371.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। जबकि, अब तक सिर्फ 189.9 मिमी ही बारिश हुई है। वहीं, रांची में इस दौरान सामान्य बारिश का रिकॉर्ड 383.9 मिमी है, लेकिन अब तक यहां 187.2 मिमी ही बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मुसाबनी में 27.4 मिमी बारिश हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में मॉनसून थोड़ा कमजोर हो गया है. लेकिन, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से अगले दो से तीन दिनों तक झारखंड में एक बार फिर बारिश होने की संभावना प्रबल है. झारखंड में अगस्त व सितंबर माह में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

Tags - Jharkhand News Jharkhand News Jharkhand Latest News Weather Update Weather News Jharkhand Rain Jharkhand