logo

झारखंड न्यूज की खबरें

जैप 9 साहेबगंज के DSP ने दिया पुलिस सेवा से इस्तीफा, विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा 

जैप 9 साहेबगंज के DSP नवनीत हेंब्रम ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि नवनीत हेंब्रम महेशपुर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। 

झारखंड के मजदूरों को तमिलनाडु में बनाया गया बंधक, रिहाई के लिए मांगे जा रहे पैसे

दुमका जिले के 11 मजदूरों को तमिलनाडु में बंधक बना लिया गया है। बंधक बनाने वालों ने रुपयों की मांग भी की है। इस संबंध में मजदूरों के परिजिनों ने पुलिस के पास शिकायत की है और अपनों की वापसी कराने की मांग की है।

सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को भी पोशाक और स्कूल बैग देगी राज्य सरकार

झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही अब सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चों को भी पोशाक और स्कूल बैग समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

लोहरदगा में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत 

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी गांव में रविवार को 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी है। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

पालामू के मेडिकल कॉलेज में महिला नर्स के साथ दुर्व्यवहार, सिविल सर्जन ने जांच के लिए बनाई टीम 

पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महिला नर्स के साथ शुक्रवार को दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता नर्स ने मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट और सिविल सर्जं को आवेदन दिया है।

राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला अभाविप का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

अभाविप झारखंड प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य के नेतृत्व में झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में मुलाकात की।

2 दिवसीय महिला पुलिस सम्मेलन का हुआ शुभारंभ, मौके पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित

राज्य में पहली बार हो रहे 2 दिवसीय महिला पुलिस सम्मेलन का आज पहला दिन है। इस सम्मेलन का भव्य आगाज आज (शुक्रवार) डोरंडा के जैप 1 स्थित शौर्य सभागार में हुआ। मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने सम्मेलन का उद्धाटन दीप प्रज्वलित कर किया।

महिला पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का 2 दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 23 अगस्त से

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर शुक्रवार से 2 दिवसीय महिला पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन शुक्रवार से आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन डोरंडा के जैप-1 स्थित शौर्य सभागार में होगा, जिसमें झारखंड पुलिस की 200 महिला प्रतिनिधि हिस्सा ल

बांग्लादेश घुसपैठ मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर को - हाई कोर्ट 

 झारखंड हाई कोर्ट में बांग्लादेश घुसपैठ और संथाल परगना में लैंड जिहाद की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर गुरूवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने पहले केंद्र सरकार की एजेंसियों से जवाब मांगा था, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है।

रांची में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऑडिट शुरू

कोलकता में हुए रेप-हत्या कांड के बाद पूरे झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऑडिट शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सभी अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, लेडीज हॉस्टल और महिला कर्मियों वाले कार्यालयों का सुरक्षा ऑडिट किया जा रहा है। 

25 को रांची आयेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

रांची : केंद्रीय मंत्री और लोजपा राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान 25 अगस्त को रांची आयेंगे। वे यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।

राज्य सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में आक्रोश रैली में शामिल हो युवा : बड़कुंवर गगराई

भाजयुमो के 23 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में होनेवाले युवा आक्रोश रैली की तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने पश्चिमी सिंहभूम के हर क्षेत्र में युवाओं से जनसंपर्क और अपील कर रैली में हिस्सा ल

Load More