logo

महिला दिवस विशेष: 8 मार्च को महिलाओं के जिम्मे होगा रांची रेलवे स्टेशन, गार्ड से लेकर लोको पायलट तक होगी महिला कर्मी

6084news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को पहली बार रांची रेलवे स्टेशन के संचालन की जिम्मेवारी महिला रेल कर्मियों की है। रेलवे ने पहली बार ये निर्णय लिया है। सोमवार को रांची के 2771 बूथों पर महिला विशेष मतदाता कैंप का आयोजन होने वाला है।  महिलाओं से अपील की गयी है कि वो वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ने के लिए फॉर्म- 6, नाम, उम्र, फोटो आदि में अशुद्धि को शुद्ध करने के लिए फॉर्म-8 साक्ष्यों के साथ निर्धारित समय पर अपने बूथ में जाकर दें। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान महिला कर्मी रांची रेलवे स्टेशन को संभालेंगी डीआरएम नीरज अंबष्ठ की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया। 

ये भी पढ़ें.....

ट्रेन ऑपरेशन से टिकट काउंटर तक रहेंगी 
ट्रेन ऑपरेशन से लेकर स्टेशन पर टिकट काउंटर, सुरक्षा, सफाई कर्मी, टिकट चेकिंग सारी जगह महिलाओं को ही तैनात किया जायेगा। रांची रेल डिवीजन में 650 महिला रेल कर्मी कार्यरत है। 8 मार्च को सौ से ज्यादा महिलाएं ड्यूटी पर रहेंगी। रांची-लोहरदगा के बीच ट्रेन का परिचालन भी महिलाओं के हाथ में रहेगा। ट्रेन ड्राइवर से लेकर गार्ड और टीटी के साथ ट्रेन में सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं होंगी। इसके लिए डीआरएम ने आदेश जारी कर दिया है।