logo

रांची में चोरों का आतंक, दो बंद घरों का ताला तोड़कर 6 लाख के गहने व 2.5 लाख नकद ले उड़े चोर

4182news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
राजधानी रांची में चोरों का आतंक बढ़ रहा है। आए दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला नामकुम थाना क्षेत्र के कालीनगर में रविवार की है। देर रात अज्ञात चोरों ने कौशल मिश्रा एवं राजू राम के बंद घरों में चोरी कर ली है। दोनों ही घरों में परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे घर में ताला लगा है। 

लगभग छह लाख के गहने एवं ढाई लाख नकद की चोरी
चोरों ने लगभग छह लाख के गहने एवं ढ़ाई लाख रुपए नकद की चोरी कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया परंतु सफलता नहीं मिली। डॉग स्क्वायड चोरी हुए घर से खेत तक गया उसके बाद लौट गया। टीम ने घर से चोरों का छुटा हथौड़ा, तौलिया जब्त किया है। 

ये भी पढ़ें......

गोपालगंज गया हुआ था परिवार
भुक्तभोगी कौशल मिश्रा के अनुसार मकर संक्रांति पर अपने घर बिहार के गोपालगंज गए हुए थे। सोमवार की सुबह 5 बजे कालीनगर पहुंचे। घर का ताला खोलने लगे तो देखा की दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।