logo

27 पुड़िया ब्राउन शूगर और 17 पुड़िया गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

4181news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
रांची पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। चुटिया पुलिस ने कष्णापुरी रोड नंबर 12 स्थित एक मकान में छापेमारी कर 27 पुड़िया ब्राउन शूगर और 17 पुड़िया गांजा बरामद किया है। साथ ही दो तस्करों को भी पुलिस ने दबोचा है। गिरफ्तार आरोपितों में मनीष कुमार और अनिल तिर्की शामिल है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार पुलिस गुप्त सूचना मिली कि चुटिया कष्णापुरी रोड 12 निवासी अनिल कुमार साहु के घर में रहने वाले दो लोग ब्राउन शूगर व गांजा की तस्करी करते हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम अनिल के मकान में पहुंची। पुलिस को देखते ही उक्त दोनों भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर दोनो को दबोचा। पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वे शहर के विभिन्न हिस्सों में ब्राउन शूगर व गांजा की बिक्री करते हैं। पूछताछ में उसने ब्राउन शूगर व गांजा किससे खरीदता है, उसकी जानकारी नहीं दी। मामले में पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन के बयान पर दोनों आरोपितों के खिलाफ चुटिया थाने में केस दर्ज किया गया है।