logo

अवैध संबंध के चक्कर में पत्नी को घर से निकाला, फोन पर दिया तीन तलाक, पीड़िता ने मांगा न्याय

13427news.jpg

द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:

3 तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनाए गए है। इसके बाद भी ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।  ताजा मामला आया है गिरिडीह जिले के घोड्थम्भा थाना क्षेत्र से। करमाटांड़ की रहने वाली मसीदा खातून ने अपने पति पर 3 तलाक देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने कानून का सहारा लिया है
पीड़िता न्याय के लिए कानून का सहारा ले रही है। पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है इसलिए वो उसे छोड़ना चाहता है। उसका सारा ध्यान उस महिला पर है विरोध करने पर वह मारपीट करता है और अब तो उसने सीधा तलाक ही दे दिया है। 

 

इसे भी पढ़िये: 

इंडियन आर्मी ने पूर्वी लद्दाख में तैनात की टेंक रेजिमेंट, चीनियों के ठिकानों पर लगा सकेंगे सीधा निशाना

धर्म छिपाया फिर जबरन धर्मांतरण कर की शादी, सालों बाद युवती को पता चला कि शख्स 4 बच्चों का बाप है

 

3 साल पहले शादी हुई थी 
मशीदा ने बताया कि तीन साल पहले कोडरमा जिले के जयनगर में शहंशाह नामक व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बच्ची भी है। करीब दो महीने पहले पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। जिसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी। 27 सितंबर को उसके पति ने फोन किया और फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। 

दूसरी महिला से संबंध 
महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तलाक देने का कारण पूछे जाने पर पीड़िता ने अपने पति का दूसरी महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति उसके साथ मारपीट भी करता रहा है। अब बात उसके हाथ से निकल गयी है इसलिए वह कानून का सहारा ले रही है।