logo

धर्म छिपाया फिर जबरन धर्मांतरण कर की शादी, सालों बाद युवती को पता चला कि शख्स 4 बच्चों का बाप है

13422news.jpg

द फॉलोअप टीम, गोड्डा:

गोड्डा से लव जिहाद का मामला सामने आया है। महिला फ़िलहाल गोड्डा के ठाकुरगंगटी के मिलीक ईटवा गांव में है। उसने पुलिस को बताया कि शेख अजबुल ने खुद को हिंदू बता कर उसे प्रेम जाल में फंसाया। उसे दिल्ली से ठाकुरगंगटी लेकर आया तब लड़की को मालूम हुआ कि युवक मुस्लिम है। निकाह करने के लिए उसे जबरन धर्म परिवर्तन कराया। तब महिला को एक और झटका लगा, उसे मालूम हुआ कि शेख अजबुल पहले से विवाहित है और उसके 4 बच्चे हैं। 

दायर की याचिका 
महिला ने न्यायालय में परिवाद दायर किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शेख अजबुल को गिरफ्तार कर लिया। शेख अजबुल के खिलाफ पुलिस ठोस सबूत जुटा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि वो बिहार के पूर्णिया की रहने वाली है। दिल्ली में नौकरी भी करती थी। 4 साल पहले वह शेख अजबुल से मिली थी। तब शेख ने अपना नाम राजेश कुमार बताया था। ढाई साल तक वो दिल्ली में शेख के साथ रही। 2 साल पहले वो मिलकी ईटवा गांव आई तो सारा राज खुला। पीडि़ता ने पुलिस वालों को बताया कि शेख ने उसके साथ लगातार धोखा किया। शेख ने पहली शादी मुस्लिम लड़की से की थी। पहली पत्नी से उसे 4 संतान है। 

इसे भी पढ़िये:

गांधी जयंती विशेष: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित झारखंड के इन नेताओं को ऐसे याद आये 'बापू'

साबरमती का संत-1 : महात्मा गांधी के नामलेवा ही कर रहे रोज़ उनकी हत्या

पीड़िता की भी दो संतान 
पीड़िता महिला ने बताया कि शेख अजबुल से उसके 2संतान हुए हैं। 4 साल पहले शेख अजबुल ने खुद को अविवाहित बता कर शादी की। थी  शादी के पहले धर्म परिवर्तन करा दिया। महिला ने परिवाद पत्र दायर किया था। शेख अजबुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।