logo

जिंदगी की जंग हार गये राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश, 12 फरवरी को मारी गई थी गोली

5481news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
रातू थाना क्षेत्र में 12 फरवरी की शाम राजस्व कर्मचारी को बाइक सावरों ने गोली मार दी थी। घटना में वो घायल हो गए थे। सोमवार को घायल राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को बेहतर इलाज के लिए मेडिका में भर्ती कराया गया था। यहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया था। 

ये भी पढ़ें......

क्या हुआ था 12 फरवरी की शाम 
12 फरवरी की शाम राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव रातू स्थित अंचल कार्यालय से करीब 5:30 बजे निकले थे और बाइक से अपने घर चुटिया पावर हाउस जा रहे थे। तभी अचानक से तिलता नेहा सीमेंट के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चलायी और फरार हो गये। गोली लगते ही वो बाइक सहित सड़क के किनारे गिर गए। 

हालांकि उन्होंने हिम्मत से काम लिया और एक ऑटो के पीछे जा कर छुप गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की लेकिन अपराधियों को कहीं कोई सुराह नहीं मिल पाया था। राजस्व कर्मचारियों में इसे लेकर गुस्सा था। 

ये भी पढ़ें......

जमीन से जुड़ा था मामला 
बताया जा रहा है जिस इलाके में सबसे ज्यादा विवादित जमीन है उस इलाके की जिम्मेदारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के पास थी। उनके पास हल्का पांच की जिम्मेदारी थी। हल्का पांच में सिमलिया, फुटकलटोली, कमडे, चटकपुर व सुंडील पंचायत आते हैं। बड़े-बड़े भू-माफिया सिमलिया पंचायत में ही है जो वहां की जमीन पर अपने नजर गड़ाए बैठे है। 

सिमलिया पंचायत में कई बार अधिकारियों पर हमला किया गया है। कभी-कभी उनसे ट्रैक्टर और जेसीबी भी छीन लिया जाता है। बता दें कि फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।