जामताड़ा:
Jamtara News: मेमू रेक की अनुपलब्धता के कारण रेलवे ने 13553/13554 आसनसोल–वाराणसी–आसनसोल एक्सप्रेस का परिचालन 12 कोच वाले मेमू रेक के स्थान पर पारंपरिक आईसीएफ कोचों के साथ जारी रखने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
5 नवंबर से संशोधित कोच संरचना के साथ परिचालन
तदनुसार, 13553 आसनसोल–वाराणसी एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 5 नवंबर 2026 से 4 दिसंबर 2026 तक प्रारंभ होगी तथा 13554 वाराणसी–आसनसोल एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 5 नवंबर 2026 से 5 दिसंबर 2026 तक प्रारंभ होगी, का परिचालन संशोधित कोच संरचना के साथ किया जाएगा।
दोनों ट्रेनों में होंगे 12 कोच
उक्त दोनों ट्रेनों में कुल 12 कोच होंगे, जिनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 कोच तथा 2 सामान-सह-ब्रेक यान शामिल होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपर्युक्त व्यवस्था का संज्ञान लें तथा तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।