logo

बिहार विधानसभा चुनाव : रुझानों में तेजस्वी की बढ़त, नीतीश दे रहें कांटे की टक्कर

2324news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना
बिहार में इस बार जनता किसका राजतिलक करेगी, यह फिलहाल तय नहीं है लेकिन युवा तेजस्वी यादव राज्य के नए बिग बॉस बनेने की दिशा में आगे बढ़ते दिख रहे हैं।

रुझानों में महागठबंधन सौ सीटों के पार 
रुझान अब आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में महागठबंधन आगे चल रहा है और एनडीए पिछड़ता हुआ दिख रहा है। कोरोना काल में यह देश का पहला चुनाव है। हिंदी पट्टी के लिए आम चुनावों और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद बिहार तीसरा सबसे अहम चुनाव माना जाता है। इसीलिए हिम्मत और दुस्साहस के बीच बड़ी संख्या में लोग निकले, रैलियां हुईं और वोट पड़े। अब समय मतगणना का है।

महागठबंधन बनाम एनडीए, कांटेदार की जंग
बिहार में महागठबंधन बनाम एनडीए की कांटेदार का जंग देखने को मिल रहा है। आज का जनादेश बिहार में पिछले 15 साल की नीतीश कुमार सरकार पर लोगों का फैसला तो होगा ही, बिहार की राजनीति के लिए भी एक खास संदेश लेकर आएगा। बिहार में राजनीति के एक ढलती पीढ़ी को नई पीढ़ी ने सीधी चुनौती दी है। जनता को नए-पुराने के बीच अपना आगे का भविष्य चुनना है।

31 साल के युवा तेजस्वी यादव की सीधी टक्कर
नीतीश कुमार को 31 साल के युवा तेजस्वी यादव सीधी टक्कर दे रहे हैं। तमाम एक्जिट पोल के रुझान बदलाव के संकेत दे रहे हैं। राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों पर इस बार तीन चरणों में हुए मतदान की मंगलवार को हो रही गिनती इस बदलाव के संकेतों का अंतिम सच सामने लाने वाली है।

ये भी पढ़ें.......

243 सीटों पर तीन चरणों में हुआ था चुनाव 
देश का अहम प्रदेश माने जाने वाला बिहार में इस बार तीन चरणों में मतदान हुआ। कुल 243 सीटों पर 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोट डाले गए। पहले चरण में कुल 71 सीटों पर 53.54 फीसदी, दूसरे चरण में 94 सीटों पर 54.05 फीसदी और तीसरे चरण में 78 सीटों पर 59.94 फीसदी मतदान हुआ।