logo

बिहार विधानसभा चुनाव : आने लगे रूझान, एनडीए व महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

बिहार विधानसभा चुनाव : आने लगे रूझान, एनडीए व महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर
द फॉलोअप टीम, पटना
नीतीश कुमार चैथी बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे या तेजस्वी का पर सजेगा ताज, इसका निर्णय आज ही होगा लेकिन रूझानों से तो यही लग रहा है कि एनडीए के लिए यह चुनावी युद्ध आसान नहीं है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतगणना हो रही है। 

तीन चरण में संपन्न हुआ था चुनाव 
तीन चरण में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। एग्जिट पोल के बाद से महागठबंधन खेमा खुश है तो वहीं एनडीए खेमा रिजल्ट के इंतजार में हैं। इधर, पप्पू यादव वाली पीडीए, उपेंद्र कुशवाहा वाले गठबंधन ने एग्जिट पोल को नकार दिया है। लोजपा के चिराग पासवान अब भी दावा कर रहे हैं कि उनकी मदद से बिहार में भाजपा सरकार बनने जा रही है।

ये भी पढ़ें.......

रूझान आए सामने
बिहार विधानसभा के 243 में से 215 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसके मुताबिक, अभी तक 120 सीटों पर महागठबंधन और 92 पर एनडीए आगे है। बांकीपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और लव सिन्हा और पुष्पम प्रिया चैधरी (च्नेीचंउ चतपलं) पीछे चल रही हैं। मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह शुरुआती रुझान में आगे चल रहे हैं।