logo

रांची में ठण्ड से मिली थोड़ी राहत, 6 फरवरी के बाद बारिश के आसार

4758news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची 
रांची के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है,  कभी सर्द हवाएँ तो कभी खिली धुप। पिछले दिनों से चल रही शीतलहरी का प्रकोप बुधवार को थोड़ा कम दिखा। सुबह से ही धूप खिली और कनकनी से भी थोड़ी राहत है। मंगलवार की रात से रांची का न्यूनतम तापमान में भी चढ़ाव देखने को मिला। जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया है। बुधवार रात को रांची का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें की सोमवार रात को रांची का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मगर बात की जाए रांची के न्यूनतम तापमान की तो अभी भी समान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे ही है। 

ये भी पढ़ें......

6 फरवरी से रांची में हो सकती है बूंदाबांदी 
मौसम विज्ञान की मानें तो राजधानी में अगले 48 घंटे तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। साथ ही बुधवार से लेकर गुरुवार तक आसमान साफ रहेगा। 5 फरवरी को आसमान में बादल रहने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही 6 फरवरी को रांची में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। 7 से 8 फरवरी के बीच धुंध रह सकता है। ये बदलाव बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आएगा।