logo

चंदवारा में बेकाबू ट्रक की टक्कर से 50 साल की महिला की मौके पर मौत

4757news.jpg
द फॉलोअप टीम, कोडरमा:
एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से कोडरमा में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला अपने घर से बाजार जा रही थी, तभी ट्रक उनके सामने आया और उन्हें टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी। मृतिका की पहचान मरियम खातून के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। यह घटना कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र की है। 



ये भी पढ़ें......

लोगो ने किया सड़क जाम 
घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। थाना प्रभारी सोनी प्रातप सिंह वहां पुलिस बल के साथ पहंचे। आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर दी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। वहां अंचलाधिकारी मो मुजाहिद अंसारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव ने मरियम खातून के पोते को स्वामी विवेकानंद पेंशन योजना दिलाने का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय परिवारिक हितकर योजना के तहत 20,000 दिलाने का भरोसा दिलाया।