logo

प्रत्यारोपण के लिए मिला डोनर, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का इसी माह होगा फेफड़ा ट्रांसप्लांट

2351news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
उम्मीद जतायी जा रही है कि इसी माह प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का फोफड़ा ट्रांसप्लांट किया जा जाएगा। चुनाव परिणामों के बीच राज्य सरकार के लिए एक और अच्छी खबर है। एमजीएम अस्पताल चेन्नई में भर्ती स्वास्थ्य मंत्री जगरनाथ महतो के फेफड़े का ट्रांसप्लांट जल्द हो सकेगा। एमजीएम अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मंत्री जगरनाथ महतो के फेफड़े का डोनर मिल चुका है।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा 
अस्पताल प्रबंधन ने इस बात की जानकारी सबसे पहले झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल को दूरभाष पर दी। इस खबर के बाद कृषि मंत्री बादल ने उम्मीद जतायी है कि टाइगर जल्द स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे। बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य के तमाम आला अधिकारियों की मेहनत से यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि जगरनाथ महतो के परिवार के सदस्यों की कड़ी मेहनत और लाखों शुभचिंतकों  की दुआओं का यह असर है। सभी  दुआ  करें की जगरनाथ दादा के फेफड़े का प्रत्यारोपण सफल हो।

ये भी पढ़ें.......