logo

बरेली : अशोक फोम फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ लगी आग, 4 मजदूर जिंदा जले, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी 

AAG14.jpg

द फॉलोअप डेस्क

उत्तर प्रदेश के बरेली में देर रात एक फोम फैक्ट्री में आग लगन से 4 मजूदर जिंदा जल गए। जबकि, 6 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, कई मजदूर लापता हैं। जिसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि वे सभी फैक्ट्री के अंदर ही फंसे हुए हैं। अगलगी में गंभीर रूप से झुलसे सभी घायलों को इलाज के लिए बरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुटी है। आग की सूचना मिलने के बाद सीओ फरीदपुर गौरव सिंह के साथ कलेक्टर शिवाकांत द्विवेदी भी घटनास्थल पहुंच गए थे।

आग लगने से मची अफरा-तफरी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अशोक फोम फैक्ट्री में गद्दे बनाए जाते हैं। जहां को शाम करीब 7 बजे के फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ और उसके बाद अचानक आग लग गई। जिस वजह से फैक्ट्री के हिस्से की छत गिर गई। आग लगने से कार रह रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कार्मचारियों ने फौरन आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर दमकल गाड़ियां पहुंच गई। धमाका इतना तेज था की आसपास के गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। इस अगलगी में करोड़ो की संपत्ति जलकर राख हो गया। 

सीएम योगी ने  घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश

इधर, घटना की सूचना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गहर दुख व्यक्त किया है। साथ ही सभी घायलों को बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने ट्वीट में दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। इसके साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य संचालित करने एवं प्राथमिकता के साथ घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए है। जानकारी के मुताबिक राहत कार्य अभी भी जारी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT