logo

गुप्त सूचना पर मोरहाबादी में पकड़ा गया साइको किलर, 48 मामलों में पुलिस को थी तलाश 

arrest101.jpg

रांची
दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट है। पुलिस हर जगह पैनी नजर रखे है। लालपुर पुलिस को बीते बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना पर लालपुर पुलिस ने मोरहाबादी से दुर्दांत साइको किलर राजीव रंजन सिंह को पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पुलिस ने उसके पास से हथियार और गोली जब्त किया है। इसकी पुष्टि एसएसपी ने प्रेसवार्ता में की।  

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार राजीव रंजन सिंह 16 की उम्र से अपराध की दुनिया मे कदम रखा था। अब तक दर्जनों से ज्यादा बार जेल जा चुका है। कई मामलों में फरार भी चल रहा है।  इसके खिलाफ रांची जिला में कुल 48 मामले अलग-अलग थाना में दर्ज है। छापेमारी टीम का नेतृत्व लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह कर रहे थे। इसमें लालपुर थाना के कई पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे।


 

Tags - Psycho killer secret information Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News