logo

पांकी विधानसभा सीट में पसीना बहा रहे हैं कुशवाहा बिनोद सिन्हा, चुनाव लड़ने की है तैयारी 

p100.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड विधानसभा चुनाव का समय जैसे - जैसे नजदीक आ रहा है चुनावी गहमा - गहमी और दावेदारी बढ़ती जा रही है। पांकी विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों कुशवाहा बिनोद सिन्हा काफी एक्टिव दिख रहे हैं। बिनोद सिन्हा पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मधु कोड़ा के सहयोगी रहे हैं। वे लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं उनकी समस्या सुन रहे हैं। अपने स्तर से समस्याओं के समाधान का भी प्रयास कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान ही बिनोद सिन्हा सगालिम पंचायत के परसिया गांव में दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने की कामना की। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। पूजा कमिटी के कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा बिनोद सिन्हा को अंगवस्त्र और माला देकर जोरदार स्वागत किया। 


किस पार्टी से लड़ेंगे 
कुशवाहा बिनोद सिन्हा से द फॉलोअप जानना चाहा कि क्या वे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं? अगर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं तो क्या किसी राजनीतिक दल से भी उनकी बातचीत हुई है? इसपर जवाब देते हुए बिनोद सिन्हा ने कहा कि फ़िलहाल वह जनता के बीच जा रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। कुशवाहा बिनोद सिन्हा ने बताया कि पांकी में विकास के कई काम होने हैं। जनता अगर मौका देगी तो वह जरूर इस इलाके का कायाकल्प करने की पूरी कोशिश करेंगे।


Tags - Kushwaha Binod Sinha Panki assembly seat Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest