तेज रफ्तार कार ने सोमवार रात करीब डेढ़ बजे 4 लोगों को रौंद दिया, जिससे कैंटर चालक सहित कार सवार 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
एक भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया है। दूसरी ओर ठंड का कहर भी लगातार जारी है।
मणिपुर में बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत कई मांगों को लेकर पिछले 20 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का बयान सामने आया है।
बिना नोटिस दिये कर्मी को जॉब से निकालना कंपनी को महंगा पड़ गया। मामला हुंडई ऑटोएवर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा हुआ है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में चर्चित नेता के रूप में सामने आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति रविवार से 3 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उनके सितंबर में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह पहला विदेश दौरा है।
मध्य प्रदेश में लगातार लुटेरी दुल्हनों के मामले सामने आ रहे हैं।
जॉर्जिया के एक भारतीय रेस्तरां गुडौरी स्की में एक विनाशकारी घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, अधिकारियों के अनुसार इसके पीछे कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता होना हो सकता है।
विशाखापट्टनम के एक 52 साल के व्यक्ति ने अपना ही दांत निगल लिया है। अब इस घटना का वीडियो फेसबुक पर सामने आया है। इसमें बताया गया है कि कैसे व्यक्ति ने अपने ही दांत को निगल लिया।
मुंबई के वर्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित राजश्री प्रोडक्शन में 15 दिसंबर को भीषण आग लग गई। इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन ऑफिस में रखे कुछ जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गए।