logo

Jharkhand : सरकार आपके द्वार का दूसरा चरण आज से, रांची में 2 नवंबर से लगेगा कैंप 

apke_dwar.jpg

रांचीः 
हेमंत सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंचायत स्तर पर आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का दूसरा चरण आज से शुरू होगा। दूसरे चरण में 01 से 14 नवंबर 2022 तक विभिन्न प्रखंडों के पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन होना है। हालांकि, रांची में आज कैंप का आयोजन नहीं हो रहा है। रांची जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार यहां 2 नवंबर यानि बुधवार के दिन कैंप लगाया जाएगा। इस दिन जिन 18 प्रखंडों में कैंप का आयोजन होना है उसकी सूची भी जारी की गई है। इसके अलावा इस दिन रांची नगर निगम क्षेत्र के दो वार्ड में भी कैंप का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत शिविर लगाकर जरुरतमंदों को लाभान्वित किया जाएगा।

 

इन मामलों को होगा निष्पादन

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 लाख नए ग्रीन राशन कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना हेतु आवेदन, सर्वजन पेंशन योजना व किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन समेत अन्य योजनाओं का लाभ सुयोग्य लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर जांचोपरांत दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत आवेदन प्राप्त करना, मनरेगा के तहत प्रत्येक गांव में न्यूनतम 5-5 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करना। 15वें वित्त आयोग के वार्षिक लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत योजनाओं को स्वीकृत करते हुए उन्हें प्रारंभ करना। धोती, साड़ी, लुंगी और कंबल का वितरण करना। वित्तीय वर्ष 2022-23 तक भू-राजस्व के अद्यतन रसीद निर्गत तथा अन्य भू-राजस्व से संबंधित मामलों का निबटारा, असंगठित मजदूरों का ई -श्रम तथा प्रवासी मजदूरों/परिवारों का श्रमाधान पोर्टल पर निबंधन, पीडीएस के तहत राशन कार्ड को आधार से लिंक, धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों का निबंधन, हड़िया/शराब के व्यापार में संलग्न महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध, सेवा के अधिकार के तहत प्रमाण पत्रों के आवेदनों का निष्पादन, बिजली तथा पेयजल से संबंधित समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा

 


02 नवंबर को रांची में यहां लगेगा कैंप

1. बरवादाग एवं जोन्हा पंचायत, अनगड़ा

2. बेड़ो पंचायत, बेड़ो

3. बारूहातू पंचायत, बुण्डू

4. बाड़े पंचायत, बुढ़मू

5. चामा पंचायत, चान्हो

6. चिनारो पुरियो पंचायत, ईटकी

7. मेसरा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत, कांके

8. बमने पंचायत, खलारी

9. बोकरण्दा पंचायत, लापुंग

10. बंधुवा एवं टाटी पूर्वी पंचायत, नामकुम

11. देवरी पंचायत, नगड़ी

12. बरगड़ी पंचायत, मांडर

13. बारेडीह पंचायत, ओरमांझी

14. बनसिया पंचायत, राहे

15. बानापीड़ी पंचायत, रातू

16. बड़ाचांगडू पंचायत, सिल्ली

17. दुलमी पंचायत, सोनाहातू

18. लुंगटू एवं तमाड़ पश्चिमी पंचायत, तमाड़

19. वार्ड 25 एवं 26 ( नगर निगम क्षेत्र)