logo

मामूली विवाद में पति ने पत्नी को पत्थर से कूचा, फिर नाखून से फाड़ डाला पेट

ेपोन39.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में एक मामूली विवाद में पति ने पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। फिर नाखून से पेट को फाड़ दिया। मामला सिमलोंग ओपी क्षेत्र का है। जहां गुहिया पहाड़िया ने बुधवार की देर शाम डमरु नदी किनारे पत्थर से कूचकर पत्नी काली पहाड़िन को मार डाला। पुलिस ने गुहिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ओपी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पति-पत्नी सिमलोंग हटिया गए थे। शाम में दोनों वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पत्नी ने गुहिया के गाल में थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए गुहिया ने पत्नी को मारने के लिए दौड़ा। दौड़ने के क्रम में गुहिया पत्थर पर गिर पड़ा। इससे उसका सिर फट गया। काफी दूर दौड़ाने के बाद पत्नी को पकड़कर बुरी तरह से पिटाई कर दी।


पत्नी को जमीन पर पटककर सिर को पत्थर से कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद भी गुहिया का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने पत्नी के शव को नोंचकर क्षत-विक्षत कर दिया। नाखून से पेट को फाड़ डाला। घटना के बाद गुहिया ओपी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस के समक्ष दोष स्वीकार किया। पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित गुहिया से काफी देर तक पूछताछ की। हत्या का कारण पूछा। गुहिया ने पुलिस को सारी बात बता दी। ओपी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पति ने पत्नी की निर्मम हत्या की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया।